भारत
वह घर पर अकेली थी...मां लौटी फिर खून के छींटे देखे तो मचाया शोर
jantaserishta.com
8 July 2026 3:26 PM IST

x
प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर किसी भारी या धारदार वस्तु से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं.
पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय महिला की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। मृतका की पहचान मालुति मरांडी के रूप में हुई है, जो डूमचीर जेटकाटोला गांव में रहती थी। बुधवार को उसका शव घर के बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह वारदात अंजाम दी गई, उस वक्त वह घर पर अकेली थी। उसकी मां कहीं बाहर गई थी। घर लौटने पर जब उन्होंने घर में खून के छींटे देखे तो उन्होंने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर अमड़ापाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर किसी भारी या धारदार वस्तु से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के समय और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि मालुति की अब तक तीन शादियां हो चुकी थीं और फिलहाल वह अपने पतियों से अलग होकर उसके साथ रह रही थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि महिला के वैवाहिक जीवन से जुड़े विवाद, आपसी रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
पुलिस मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले महिला की किन लोगों से बातचीत हुई थी और वारदात के समय उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Tagsझारखंडपाकुड़विवाहिता की हत्याहत्याक्राइम न्यूज़JharkhandPakurMarried woman murderedmurdercrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





