भारत

21 साल के युवक ने लगाई मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग, हुई मौत

jantaserishta.com
28 May 2023 12:14 PM IST
21 साल के युवक ने लगाई मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग, हुई मौत
x

DEMO PIC 

नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में 21 साल के एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक बीती रात 21 वर्षीय जयेंद्र शर्मा ने गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन में मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। आखिर युवक ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने आत्महत्या की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story