भारत

UP में 11 बजे तक 21% वोटिंग, पंजाब में 18% मतदान

jantaserishta.com
20 Feb 2022 12:00 PM IST
UP में 11 बजे तक 21% वोटिंग, पंजाब में 18% मतदान
x

नई दिल्ली: सुबह 11 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 17.77% और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 21.18% मतदान हुए हैं।

अखिलेश का योगी पर तंज- विकास दिखाने के लिए चीन की फोटो लाए
अखिलेश यादव ने कहा, "कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना, भाजपा रणनीति से चलती है। इटावा में बाबा मुख्यमंत्री आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। UP में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके कौन लाया।"
केजरीवाल ने कहा- आज पंजाब के लिए बड़ा दिन
AAP पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज पंजाब के लिए बड़ा दिन है। अपने भविष्य के लिए वोट डालने जरूर जाएं, जिसमें अच्छे स्कूल, बच्चों को अच्छा रोजगार और अच्छे सरकारी अस्पताल हों, नशा न हो और सभी पंजाबी सुरक्षित महसूस करें। ये सब होगा, जब आप वोट डालेंगे।"


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story