भारत

21 लोगों को पकड़ा गया, इलाकों में धारा 144 लागू, जानें वजह

jantaserishta.com
30 July 2022 9:32 AM IST
21 लोगों को पकड़ा गया, इलाकों में धारा 144 लागू, जानें वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: कर्नाटक के मैंगलोर में बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद मुस्लिम युवक के मर्डर से मामला गरमा गया है. इस केस में पुलिस ने अभी तक 21 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है. फाजिल की हत्या के बाद पुलिस ने हालात नियंत्रण में रखने के लिए सुरथकल समेत आसपास के कई इलाकों में धारा 144 लागू की थी.

मैंगलोर के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने बताया कि रात करीब 8 बजे (28 जुलाई को) सूरथकल के कृष्णापुरा कटिपल्ला रोड के पास 23 वर्षीय फाजिल पर 4-5 लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया. लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस आयुक्त ने कहा- सूरथकल थाने में केस दर्ज कर लिया है. इसके अलावा, सूरथकल, मुल्की, बाजपे, पनाम्बुर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है.
पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज किए गए हैं. जो घटना के दौरान मृतक के साथ था. मैंगलोर में छोटे क्षेत्रों में स्थिति की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए हमने धारा 144 लागू की है. फाजिल की हत्या के बाद मैंगलोर में तनाव व्याप्त हो गया है.
पुलिस का कहना है कि किसी घटना से संबंध है या नहीं, यह कहना जल्दबाजी होगी. हम निष्पक्ष रूप से जांच करेंगे और अगर ऐसा होता है तो हम आपको बताएंगे. दरअसल, हाल ही में
मैंगलोर में बीजेपी के युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की 2 लोगों ने हत्या कर दी थी. प्रवीण दुकान से काम करके लौट रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story