भारत

21 किलो गांजा पकड़ाया, 2 मोटरसाइकिल के साथ 4 दबोचे गए

jantaserishta.com
21 March 2022 3:04 PM IST
21 किलो गांजा पकड़ाया, 2 मोटरसाइकिल के साथ 4 दबोचे गए
x
रास्ते में पुलिस ने इन चारों को चेकिंग के लिए रोका.

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले में मोटरसाइकिल सवार चार तस्करों से 21 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है. मामला पिडावा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि ये चारों तस्कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांजा छिपाकर कहीं ले जा रहे थे. रास्ते में पुलिस ने इन चारों को चेकिंग के लिए रोका. चेकिंग के दौरान इन चारों से 21 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

पुलिस ने इन चारों अवैध तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और इनकी दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया. पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, चारों आरोपियों में से दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के रहने वाले हैं.
जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया अवैध कार्यों की धरपकड़ के दौरान इन चारों को गिरफ्तार किया गया है. इन चारों की पहचान 28 वर्षीय थानसिंह निवासी पिडावा राजस्थान, 30 वर्षीय मेहरबान सिंह निवासी खैराना (रामगढ़) मध्य प्रदेश, 28 वर्षीय गोरधनलाल थाना पिडावा राजस्थान और 32 वर्षीय कमल उर्फ कमलेश निवासी झरनिया मध्य प्रदेश के रूप में हुई है.
मोनिका सेन ने कहा कि फिलहाल इन चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. लेकिन अभी इनसे पूछताछ की जा रही है. ताकि इनके तारों का पता लगाया जा सके. हो सकता है इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह शामिल हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story