भारत

अटल टनल से सात दिन में गुजरी 20687 गाडिय़ां

Shantanu Roy
23 Nov 2026 10:12 PM IST
अटल टनल से सात दिन में गुजरी 20687 गाडिय़ां
x
Kullu. कुल्लू। प्रदेश के लाहुल-स्पीति की बर्फ से लकदक कुंजुम दर्रा, रोहतांग दर्रा सहित अन्य चोटियां और मनमोहक वादियां पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही हैं। सर्द मौसम के बीच लाहुल में पर्यटन गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए सर्दियों में भी लाहुल की वादियों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता बनी हुई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 से 21 नवंबर तक महज सात दिनों में 20,687 वाहन अटल टनल से होकर लाहुल पहुंचे। हर दिन औसतन करीब 2,955 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई। वाहनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 नवंबर को सबसे अधिक 5,175 वाहन टनल से होकर लाहुल पहुंचे। 16 नवंबर को भी 4,275 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई।

इसके बाद 17 नवंबर को 2,562 और 18 नवंबर को 2,421 वाहन लाहुल पहुंचे। 19 नवंबर को 2,182 तथा 20 नवंबर को सबसे कम 1,980 वाहनों ने टनल पार की। सप्ताह के अंतिम दिन 21 नवंबर को फिर पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई और 2,092 वाहन लाहुल पहुंचे। खास बात यह है कि सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में ही 9,450 वाहन अटल टनल से होकर लाहुल पहुंचे। हजारों पर्यटकों ने जहां अटल टनल का दीदार लिया बर्फीली वादियों से भी रू-ब-रू हुए। अटल टनल ने लाहुल के पर्यटन को नई पहचान दी है। अब सर्दियों में भी पर्यटक कम समय में लाहुल पहुंचकर हिमालय की बर्फीली खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं। इससे स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को भी संबल मिल रहा है। आगामी दिनों में पर्यटक बढऩे की और संभावना है।
Next Story