
नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,067 नए मामले सामने आए हैं. कोविड केसों में 65.7 प्रतिशत उछाल देखा गया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 522,006 हो गई है. वहीं देश में अब तक कुल वैक्सीनेशन 1,86,90,56,607 हुआ है. पिछले 24 घंटे में 17,23,733 कोरोना वैक्सीनेशन हुआ है. देश में वर्तमान में एक्टिव केस 12340 है. कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1547 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 42513248 हो गई है. बता दें कि कल मंगलवार को 1,247 नए मामले सामने आए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





