UP में बीते 24 घंटे में 206 केस, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क हुआ अनिवार्य

लखनऊ: देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसार रहा है. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Coronavirus Case in Uttar Pradesh) के 206 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यूपी में सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 103 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, गाजियाबाद में 52, लखनऊ में 16 और प्रयागराज में 7 मामले दर्ज किए गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





