भारत

205 ग्राम हेरोइन बरामद

jantaserishta.com
3 Nov 2025 5:06 PM IST
205 ग्राम हेरोइन बरामद
x
फिरोजपुर: पंजाब में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने फिरोजपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आशीष चोपड़ा गिरोह के दो सदस्यों-रशपाल उर्फ सेवक और राजीव उर्फ जस्सा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी गिरोह के शूटर युवी के संपर्क में थे, जो मई 2025 में हुए आशु मोंगा हत्याकांड में वांछित है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवी के लिए नशे की आपूर्ति और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सहयोग कर रहे थे। इस संबंध में थाना सदर, फिरोजपुर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है। एजीटीएफ और पंजाब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में ड्रग और गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए उनकी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्रदेश को अपराधमुक्त बनाया जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि यह नेटवर्क राज्य में कितने लोगों तक फैला हुआ है। पुलिस उनके 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक', यानी आदेश देने वालों से लेकर स्थानीय सहायता तक, सभी कड़ियों की जांच कर रही है।
इसी क्रम में रविवार को पंजाब के गुरदासपुर पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों और खालिस्तानी संगठन से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान लोवदीप सिंह उर्फ लव और टेक चंद उर्फ टिंकू के रूप में हुई थी।
दोनों आरोपियों को विदेश में बैठे कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू संचालित कर रहे थे। ये दोनों विदेशी हैंडलर्स बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) नाम के आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि गिरफ्तार दोनों युवक पंजाब में अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्यों की टारगेट किलिंग की योजना पर काम कर रहे थे। यह पूरी साजिश राज्य में अस्थिरता फैलाने और लोगों में डर का माहौल बनाने के उद्देश्य से रची गई थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को उनके विदेशी संचालकों की ओर से लगातार निर्देश मिल रहे थे और वे आगामी हमलों के लिए सक्रिय तैयारी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से तीन .32 बोर की पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null