
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 की घोषणा हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर सीधी भर्ती ( UP Police Constable Vacancy 2022 ) का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिस जारी कर इस भर्ती परीक्षा को आयोजित करने के लिए कंपनियों और परीक्षा एजेंसियों से टेंडर मांगे हैं। इसके लिए कंपनियों को 27 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है। हालांकि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है और न ही यह बताया गया है कि यह किस दिन जारी होगा। लेकिन यह तय हो गया है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। उम्मीद है कि भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया जनवरी अंत या फरवरी में शुरू हो सकती है।