भारत

2021 Republic Day Gallantry Awards: गलवान वैली झड़प में चीनियों को दिया था मुंहतोड़ जवाब, शहीद कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र से किया गया सम्मानित

Nilmani Pal
25 Jan 2021 3:51 PM GMT
2021 Republic Day Gallantry Awards: गलवान वैली झड़प में चीनियों को दिया था मुंहतोड़ जवाब, शहीद कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र से किया गया सम्मानित
x
Maha Vir Chakra सेना में परमवीर चक्र के बाद महावीर चक्र सबसे बड़ा सम्मान होता है। बता दें कि पिछले साल 15-16 जून की रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में एएलसी पर हुई झड़प में कर्नल समेत भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।

जनता से रिश्ता वेब डेस्क। नई दिल्ली: बीते साल गलवान घाटी ( Galwan Vally Violence) में चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए शहीद होने वाले कर्नल संतोष बाबू (COL Santosh Babu Maha Vir Chakra) को महावीर चक्र (Maha Vir Chakra) से सम्मानित किया गया है। हर साल 26 जनवरी के मौके वीरता पुरस्कारों का ऐलान होता है। महावीर चक्र पुरस्कार कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत मिला है। इसके अलावा गलवान हिंसा में शहीद नायब सूबेदार नुदूराम सोरेन, हवलदार के.पलानी, नायक दीपक सिंह, सिपाही गुरतेज सिंह के साथ गलवान में वीरता के लिए हवलदार तेजेंदर सिंह को वीर चक्र का ऐलान किया गया है।

सेना में परमवीर चक्र के बाद महावीर चक्र सबसे बड़ा सम्मान होता है। बता दें कि पिछले साल 15-16 जून की रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में एएलसी पर हुई झड़प में कर्नल समेत भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। गलवान वैली में चीन सैनिकों के छक्के छुड़ा देने वाले हिंदुस्तान के जांबाज सैनिकों में 6 को चक्र से नवाजा गया है। कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र बाकी पांच शहीद जवानों को वीर चक्र से नवाजा गया है।

73 जवानों को मिलेगा अग्निशमन मेडल

इसके अलावा 73 जवानों को अग्निशमन मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 8 जवानों को उनकी साहस और वीरता के लिए राष्ट्रपति के फायर सर्विस मेडल से नवाजा जाएगा जबकि 2 जवानों को फायर सर्विस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

14 अग्निशमन कर्मियों को विशिष्ट सेवा अवॉर्ड

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के फायर सर्विस मेडल से 14 जवान और सराहनीय सेवा के लिए फायर सर्विस मेडल से 50 जवानों को चुना गया है। इनके अलावा 54 जवान होम गार्ड और सिविल डिफेंस मेडल से नवाजा गया है।

Next Story