भारत

20,139 नए कोरोना मामले आए सामने, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
14 July 2022 10:52 AM IST
20,139 नए कोरोना मामले आए सामने, जानें पूरा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: कोरोना के केसों में आज बड़ा उछाल देखने को मिला है. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. इसके साथ-साथ 45 लोगों ने कोविड की वजह से जान भी गंवाई है.

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, भारत में कोविड के आज 20,139 नए मामले सामने आए हैं. यह आंकड़ा डराने वाला है. क्योंकि इससे पहले बुधवार को 16,906 नए मामले सामने आए थे. मतलब आज कल के मुकाबले 3,233 कोविड केस ज्यादा सामने आए हैं.
भारत में फिलहाल कोविड के एक लाख से ज्यादा (1,36,076) एक्टिव मरीज हैं. फिलहाल देश में कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.49 फीसदी है. वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 4.37 फीसदी है.
बढ़ते कोविड केसों की वजह से बूस्टर डोज (मतलब तीसरी खुराक) पर सरकार जोर दे रही है. कल ही देश में अब से 18+ को फ्री में ही कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज देने का फैसला हुआ है. 75 दिनों तक मिशन मोड पर देश में ये अभियान चलाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज की खुराक दी जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story