भारत
बिहार में टूटेगा 2010 का रिकॉर्ड, 225 सीटों पर होगी एनडीए की जीत : संजय जायसवाल
jantaserishta.com
8 Nov 2025 2:02 PM IST

x
बेतिया: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि औरंगाबाद से लेकर सहरसा और चंपारण तक जनता में जो उत्साह इस बार दिख रहा है, वो अभूतपूर्व है। एनडीए सरकार ने बिहार की जनता के लिए जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं, उनका असर साफ नजर आ रहा है। जनता ने मन बना लिया है कि इस बार रिकॉर्ड मतों से एनडीए को जिताना है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "इस बार 2010 का इतिहास टूटेगा। हमारा नारा है '2025, नरेंद्र और नीतीश इस बार 225'। बिहार की जनता इस नारे को साकार कर दिखाएगी।" गृह मंत्री अमित शाह के बयान (जिसमें उन्होंने कहा था कि एनडीए 160 से अधिक सीटें जीतेगा) पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने समर्थन जताते हुए कहा, "अमित शाह ने बिल्कुल सही कहा है। हम लोग इस बार 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे और अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगे।"
संजय जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 1937 में वंदे मातरम् को टुकड़ों में बांटा गया था और वहीं से विभाजन के बीज बोए गए थे। जायसवाल ने कहा, "मुस्लिम लीग ने देश की आजादी की सबसे बड़ी पहचान 'वंदे मातरम्' गीत को दो हिस्सों में बांट दिया। उन्होंने कहा था कि हम केवल आठ पंक्तियां ही मानेंगे। वहीं से देश के बंटवारे की शुरुआत हुई थी। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। अब पूरा देश एकजुट है।"
पहले चरण की वोटिंग पर प्रशांत किशोर के बयान (ये बदलाव के लिए वोटिंग है) पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा, "ये बदलाव नहीं, समर्थन की वोटिंग है। प्रशांत किशोर की पार्टी की हालत इतनी खराब है कि अगर उनके किसी उम्मीदवार को पांच हजार वोट भी मिल जाएं तो ये उनके लिए उपलब्धि होगी।"
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जिसका नेता खुद डर की वजह से चुनाव नहीं लड़ रहा, जिसकी पार्टी के बड़े नेता मैदान से भाग रहे हैं, उनके उम्मीदवार को दो-चार हजार वोट मिल जाएं, तो इसमें क्या दोष है?" राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जायसवाल ने कहा, "सभी जेन-जी पीएम मोदी के साथ हैं। राहुल गांधी खुद नहीं जानते कि वे क्या बोलते हैं। सच कहें तो राहुल गांधी पर विश्वास शायद केवल उनकी माता करती हैं, वरना इस देश में अब कोई नहीं करता।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





