भारत

2000 गुजरात दंगा: आरोपी पैरोल पर आया था जेल के बाहर, हुई हत्या

jantaserishta.com
3 May 2021 10:28 AM IST
2000 गुजरात दंगा: आरोपी पैरोल पर आया था जेल के बाहर, हुई हत्या
x

गुजरात दंगों के मामले में जेल काट रहे एक अपराधी की अहमदाबाद में दो लोगों द्बारा हत्या कर दी गई है. ये मामला लेनदेन से जुड़े एक तकरार का बताया जा रहा है. गुजरात दंगों में अपराधी कालू ठाकोर नरोदा पाटिया हिंसा मामले में सजा काट रहा था, हाल ही में वो पैरोल पर बाहर आया था. लेकिन रविवार के दिन पैसे के ट्रांजेक्शन से जुड़े मामले में दो लोगों ने उसकी एक धारधार हथियार की मदद से हत्या कर दी गई. नरोदा पुलिस स्टेशन पुलिस ने जानकारी दी है कि इन दोनों आरोपियों को ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये घटना कृष्णानगर चौराहे के पास शनिवार रात को घटित हुई है. नरोदा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परेश खंबाला (Paresh Khambhala) ने बताया ''ठाकोर का इन दो हत्यारोपियों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा था. हत्या की घटना की खबर मिलने के बाद हमने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. इनमें से एक नाबालिग है. एक अपराधी की पहचान कमलेश चुनारा के रूप में हुई है.
आपको बता दें कि ठाकोर पर उस भीड़ में शामिल होने का आरोप है जिसने 97 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी, इनमें अधिकतर अल्पसंख्यक समाज के लोग थे. ये घटना अहमदाबाद के नरोदा पाटिया नाम की जगह पर साल 2002 की 28 फरवरी के दिन घटित हुई थी यानी कि गोदरा में साबरमती एक्सप्रेस में लगाई गई आग की घटना के ठीक एक दिन बाद.
अप्रैल, 2018 में इस मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने 16 लोगों को दोषी माना था जिसमें बजरंग दल के नेता बाबु पटेल भी शामिल थे, इसके अलावा कोर्ट ने 18 अन्य लोगों को बरी भी कर दिया था, इनमें भाजपा की पूर्व मंत्री माया कोडनानी भी शामिल थीं. अधिकतर दोषियों को इस मामले में 21 साल कठोर कारावास की सजा दी गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story