भारत

शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 200 बीमार

jantaserishta.com
26 March 2026 2:54 PM IST
शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 200 बीमार
x
पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई.
सीहोर: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीबी जिले सीहोर में शादी समारोह में खाना खाने से लगभग 200 लोग बीमार हो गए। इन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। इनमें से 50 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, इच्छावर तहसील के बबड़िया नोआबाद गांव में बुधवार की रात को शादी समारोह चल रहा था। इस आयोजन में 1000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। अधिकांश लोगों ने भोजन किया, लेकिन लगभग 200 लोग ऐसे थे जिन्हें पेट दर्द हुआ और उल्टी भी हुई। कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। इनमें से 50 लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कुछ लोगों का इच्छावर के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है, वहीं कई लोगों को सीहोर के जिला अस्पताल ले जाया गया है।
कहा जा रहा है कि गुलाब जामुन खाने के बाद लोगों को पेट में दर्द हुआ और अन्य तरह की तकलीफें शुरू हुईं। खाना खाने वालों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं दूसरी ओर खाद्य विभाग द्वारा खाने के नमूने लिए जा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि भोजन बुधवार को ही बना था फिर इसके खाने से लोग बीमार क्यों, हुए यह जांच का विषय है।
शादी समारोह में खाना खाने से लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला हरकत में आया और चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों ने उपचार में तत्परता दिखाई। जो लोग बीमार हुए हैं उनमें अधिकांश बुजुर्ग बताई जा रहे हैं। अस्पताल भेजे गए अधिकांश लोगों की छुट्टी भी हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story