भारत

200 पेटी विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 Dec 2025 9:56 AM IST
200 पेटी विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
x
बांका: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी की कोशिशें जारी हैं। इसी बीच, बांका जिले की मद्य निषेध थाना कटोरिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर शराब तस्करों को बड़ा झटका दिया है। पुलिस ने दूध टैंकर, मिनी पिकअप वैन और एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।
कार्रवाई के दौरान करीब 200 पेटी शराब जब्त की गई, जबकि चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबार से जुड़े गिरोहों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, कटोरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक बड़े काफिले के जरिए बिहार में भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही ग्रामीण और जंगली इलाकों की सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान, संदिग्ध रूप से भाग रहे दूध टैंकर और दूध ढोने वाली मिनी पिकअप वैन को रोकने की कोशिश की गई, मगर चालक वाहनों को तेज गति से भगाने लगे। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।
पुलिस जांच में पता चला कि गिरोह दूध टैंकर और डेयरी सप्लाई वाहनों के जरिए अवैध शराब की सप्लाई करता था ताकि पुलिस और उत्पाद विभाग को गुमराह किया जा सके। ये तस्कर मुख्य मार्ग से बचकर ग्रामीण रास्तों से खेप को आगे बढ़ाते थे।
दूध वाहनों के बाद पुलिस ने एक लक्जरी कार को रोका, जिसकी तलाशी ली गई तो पूरी टीम भी हैरान रह गई। कार में सीटों के नीचे, डिक्की में और यहां तक कि इंजन के नीचे की जगह में भी शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। कार चालक की पहचान चंदन कुमार, पिता मोहन पोद्दार, ग्राम विशनपुर चांदनी चौक, जिला बेगूसराय के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार, यह शराब तस्करों का संगठित गिरोह लंबे वक्त से दूध टैंकरों का इस्तेमाल कर तस्करी कर रहा था। इस नेटवर्क की मदद से झारखंड से बिहार में कीमती विदेशी शराब लाई जाती थी और फिर इसकी सप्लाई की जाती थी। गिरफ्तार किए गए चारों तस्करों से पूछताछ जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story