भारत

200 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाया, गंगा जल छिड़का, और फिर पार्टी को दिया ये झटका

jantaserishta.com
22 Jun 2021 4:11 PM IST
200 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाया, गंगा जल छिड़का, और फिर पार्टी को दिया ये झटका
x
अपनी गलती बताया और प्रायश्चित के तौर पर...

पश्चिम बंगाल के हुगली में लगभग 200 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपना सर मुंडा कर टीएमसी में वापसी की है. इन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी से जुड़ना अपनी गलती बताया और प्रायश्चित के तौर पर सिर मुंडवा कर गंगा जल छिड़क कर शुद्ध होकर टीएमसी में वापसी की.

बताया जा रहा है कि हुगली के आरामबाग इलाके में सांसद अपरूपा पोद्दार का हाथ पकड़ कर इन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी का झंडा थाम लिया. अपरूपा पोद्दार के मुताबिक मंगलवार को टीएमसी की ओर से आरामबाग में गरीबों के लिए मुफ्त भोजन का कार्यक्रम रखा गया था. इसी दौरान दलित समुदाय के कुछ लोग आए और कहा कि बीजेपी ज्वाइन कर इन्होंने गलती की है और सिर मुंडवा कर प्रायश्चित कर हम टीएमसी में वापसी करना चाहते हैं.
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही बीरभूम में सैंकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गंगाजल छिड़क कर टीएमसी में वापस ज्वाइन करवाया गया था. चुनाव बाद टीएमसी की जीत के बाद से ही पश्चिम बंगाल के कई जिलों में सैकड़ों की तादाद में घर वापसी हो रही है.
बीजेपी ने कार्यकर्ताओं की इस घर वापसी को चुनाव बाद की हिंसा बताया है. बीजेपी के मुताबिक जिस कदर चुनाव बाद हिंसा हुई उससे घबरा कर डर कर बीजेपी कार्यकर्ता बाध्य होकर टीएमसी में जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story