भारत

इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्लेयर की हत्या, 20 साल बाद पत्नी सहित 4 को उम्रकैद

jantaserishta.com
10 Aug 2023 5:46 PM IST
इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्लेयर की हत्या, 20 साल बाद पत्नी सहित 4 को उम्रकैद
x
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला.
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर निवासी इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्लेयर पी रत्ना राव उर्फ जॉनी की हत्या के 20 साल बाद उनकी पत्नी चंदा उर्फ डॉली सहित चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि, इनमें से दो अभियुक्तों की मौत हो चुकी है और एक अब तक फरार चल रहा है।
पी रत्ना राव उर्फ जॉनी की हत्या 17 जून 2003 को गोली मारकर कर दी गई थी। वह बास्केटबॉल की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे और टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में अफसर के तौर पर तैनात थे। इस मामले में जॉनी के पिता के बयान पर आठ आरोपियों - पत्नी पी चंदा राव उर्फ डॉली, छोटका, राजू पोंडवाल, मोहन गुप्ता, रवि चौरसिया, मोहम्मद अख्तर, सतपाल सिंह और पप्पू झा - के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने, साजिश रचने और अवैध हथियार रखने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था।
वर्ष 2005 में जमशेदपुर की जिला कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। जिला अदालत के इस फैसले को सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।अब 17 साल बाद हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए जॉनी की पत्नी चंदा उर्फ डॉली सहित जिन चार लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है, उनमें मोहन गुप्ता, शिवनारायण यादव उर्फ छोटका और राजू पोंडवाल शामिल हैं। हालांकि, शिवनारायण यादव उर्फ छोटका और राजू पोंडवाल की मौत हो चुकी है। मोहन गुप्ता अब तक फरार चल रहा है। अदालत ने चार अन्य अभियुक्तों रवि चौरसिया, मो. अख्तर, सतपाल सिंह और पप्पू झा को सबूत के अभाव में बरी कर दिया है।
पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई थी कि जॉनी की पत्नी चंदा का अपने पड़ोसी शिवनारायण यादव उर्फ छोटका के साथ ढाई सालों से विवाहेतर संबंध चला आ रहा था। चंदा के दबाव पर शिवनारायण ने सुपारी देकर जॉनी का कत्ल कराया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story