भारत

परखच्चे उड़े! हाईवे पर 20 वाहन आपस में टकराए, कई घायल

jantaserishta.com
20 Feb 2023 3:01 PM IST
परखच्चे उड़े! हाईवे पर 20 वाहन आपस में टकराए, कई घायल
x
देखें वीडियो.
लखनऊ (आईएएनएस)| सोमवार को घने कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए। रिपोटरें के अनुसार, विजिविलिटी कम थी और कई कार चालक गलत साइड पर निकल गए और अन्य वाहनों से टकरा गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब हो कि गाजियाबाद के मसूरी इलाके में रविवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे और खराब ²श्यता के कारण करीब 15 वाहन आपस में टकरा गए थे। पांच लोगों को मामूली चोटें आई और एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस, दमकल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story