भारत

सगाई के दौरान 20 से 25 राउंड चली गोलियां, एक शख्स की मौत, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 Nov 2021 6:36 AM IST
सगाई के दौरान 20 से 25 राउंड चली गोलियां, एक शख्स की मौत, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दो गुटों में जमकर चली गोली में एक शख्स की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में बिहार पुलिस का एक जवान और एक महिला भी शामिल है. घायल पुलिस का जवान छुट्टी में घर आया था.

सगाई के दौरान जमकर चली गोलियां
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि संदलपुर में निराला यादव और जीतू यादव के बीच वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद है. बुधवार की रात संदलपुर के रहने वाले जीतू यादव के घर सगाई का आयोजन किया गया था. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया
अस्पताल में भर्ती किए गए घायल
पुलिस के मुताबिक, दोनों ओर से करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें जीतू यादव के पक्ष के राजीव यादव के सिर पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घायलों में अरविंद यादव भी शामिल हैं, जो बिहार पुलिस के जवान है और छुट्टी में घर आए हुए थे. घटना की सूचना के बाद कोतवाली और कासिम बाजार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story