भारत
चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
jantaserishta.com
2 Jun 2026 3:58 PM IST

x
अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश.
चाईबासा: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जबकि गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 1 जून को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नौबामुंडी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री में संलिप्त है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किरीबुरू) के नेतृत्व में नौबामुंडी, किरीबुरू और बड़ा जामदा थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसी दौरान पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के सिदगोड़ा थाना की पुलिस भी मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी। दोनों जिलों की पुलिस ने आपसी समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान नौबामुंडी थाना क्षेत्र के दुकासाई गांव से सोनू लोहरा उर्फ भोला (20) को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई में दूसरे आरोपी थाना छोटानागरा के टोटोगांड़ा निवासी राज पूर्ति (23) को भी गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर टोटोगांडा गांव से 9 मोटरसाइकिलें तथा किरीबुरू थाना क्षेत्र के टोटीबा बिरहोर टोला से 6 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार, कुल 20 बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपए के बीच है। बरामद वाहनों में होंडा एक्टिवा, बजाज पल्सर एनएस-200, हीरो सुपर स्प्लेंडर, यामाहा आर-15, यामाहा एफजेड, होंडा शाइन, यामाहा फेजर और फसिनो समेत विभिन्न कंपनियों के दोपहिया वाहन शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में कम कीमत पर बेचने का काम करता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
Tagsझारखंडचाईबासा-जमशेदपुरचोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामदJharkhandChaibasa-Jamshedpur20 stolen motorcycles recovered
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





