भारत

यूपी के बलिया में 20 स्कूली बच्चे, एक शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित

jantaserishta.com
12 Feb 2023 11:22 AM IST
यूपी के बलिया में 20 स्कूली बच्चे, एक शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित
x
DEMO PIC 
बलिया (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में चिकनपॉक्स फैल गया है। गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के करीब 20 बच्चे और एक शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित मिले हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 2 फरवरी को पहली बार कुछ बच्चों के चेहरे पर लाल धब्बे देखे गए। इसे मच्छर के काटने से बताया गया। लेकिन संख्या बढ़ती रही और चेचक के लक्षण दिखाई देने लगे।
नरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि 20 बच्चों में लक्षण दिखाई देने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
उन्होंने कहा, स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और स्कूल में एक टीम भेजी। उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्कूल की प्रधानाध्यापक (प्रभारी) तान्या श्रीवास्तव ने कहा कि एक सहायक शिक्षक विवेक कुमार भी संक्रमित हुए हैं और मामले की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story