कबाड़ गोदाम से 20 क्विंटल 30 किलो चोरी का बिजली तार मिला, पुलिस ने किया जब्त

चूरू: सरदारशहर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर माणकलाल डूडी को बड़ी सफलता मिली है. सरदारशहर पुलिस ने बीकानेर रोड भवानी नगर स्थित हनुमानमल पुत्र सूरजमल भाट के कबाड़ गोदाम से 20 क्विंटल 30 किलो चोरी किया हुआ बिजली का तार जप्त किया है. एसआई माणकलाल ने गुरूवार को बताया कि मुखबीर के जरिए सूचना मिली की वॉर्ड 15 निवासी हनुमान मल भाट जो कबाड़ का काम करता है. बीकानेर रोड स्थित भवानी नगर में कबाड़ का गोदाम बना रखा है, जिसमें चोरी किए गए बिजली के तार छिपा रखे हैं. जिस पर एसआई माणकलाल पुलिस जाब्ते के साथ कबाड़ के गोदाम पर पहुंचे तो वहां पर ताला लगा हुआ था. जिसके बाद हनुमानमल के पिता सूरजमल भाट को बुलवाकर चाबी नहीं होने के कारण ताले को तुड़वाया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





