भारत
वोटिंग के बाद रेस्टोरेंट में खाने पीने पर 20 प्रतिशत की छूट
jantaserishta.com
29 April 2024 8:31 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: चुनाव में मतदान को लेकर एक बात कही जाती है कि पहले मतदान फिर जलपान, यानी अपने दिन की शुरुआत मतदान से करिए. अब मतदान के बाद मतदाता जलपान करे इसकी व्यवस्था तो दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर में हो गईं है. जहां रेस्टोरेंट मतदाताओं को वोटिंग के बाद खाने पीने पर 20 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं. अब खाने पीने के बाद आपकी कही रुकने की इच्छा है या घूमने कि तो आप इसका भी लुत्फ उठा सकते है.
भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, हमारे यहां मतदान किसी त्योहार जैसा ही होता है. अब त्योहार को लेकर बाजारों में जिस तरह से रौनक नजर आती है वही रौनक आजकल देश की गली गली, शहर शहर में नजर आ रही है. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली भी चुनाव के लिए तैयार है यहां भी ऑफर्स की भरमार है और खास बात ये है कि ये ऑफर्स दिल्ली के आवासियों के लिए नहीं बल्कि देश और दुनिया से पहुंच रहे तमाम वोटर्स के लिए है.
दरअसल चुनाव के मद्देनजर दिल्ली की कई टूर एंड ट्रैवल कंपनी और होटल मतदाताओं को लुभावने ऑफर दे रहे है. यहां पहुंचने वाले टूरिस्ट मतदाताओं को 20% का ऑफ दिया जाएगा. दिल्ली में 4 से 5 बड़े होटल एसोसिएशन हैं जिनके अंदर लगभग 1500 होटल आते हैं ऐसा ही एक संगठन पहाड़गंज का है
पहाड़गंज संगठन के अध्यक्ष अजय ने बताया कि उन्होंने अपने गेस्ट हाउस और होटल को तैयार कर रखा है बुकिंग भी अब होनी शुरू हो गई है, भारत के लोकतंत्र के उत्सव को देखने विदेशी पत्रकार विदेशी मेहमान बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं इतना ही नहीं दिल्ली के मतदाताओं ने भी जो दूसरे शहरों में रहते हैं पहले से ही बुकिंग कर रखी है.
इस बीच पहाड़गंज के ही दूसरे होटल मालिक राजन बताते हैं वह ग्राहकों को 20% का ऑफ दे रहे हैं खास बात यह होगी कि इसके लिए ग्राहकों को कुछ खास नहीं करना बस उन्हें अपने उंगली पर इंक का निशान दिखाना है अब मान लीजिए वह चुनाव में अपना वोट डालने आए हैं. अगर वह वोट डालकर आ भी चुके हैं और उनकी उंगली पर इंक का निशान है इसके बाद भी उन्हें डिस्काउंट मिलेगा.
Tagsगौतमबुद्धनगरगौतमबुद्धनगर न्यूज़दिल्लीदिल्ली न्यूज़वोटिंग के बाद रेस्टोरेंटरेस्टोरेंटGautam Buddha NagarGautam Buddha Nagar NewsDelhiDelhi NewsRestaurant after votingRestaurant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





