भारत
12.7 करोड़ की धोखाधड़ी, ऐसे लालच देकर बनाया कई लोगों को शिकार
jantaserishta.com
27 Feb 2025 9:49 AM IST

x
FIR दर्ज.
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने इंवेस्टमेंट पर आकर्षक रिटर्न का लालच देकर लगभग 20 लोगों से 12.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी है. कांदिवली निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जो एक निजी कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारी के रूप में काम करता है.
शिकायतकर्ता ने कहा कि एक परिचित ने पिछले साल उससे संपर्क किया और उसे एक स्कीम में कुछ लाख निवेश करने के लिए राजी किया और दावा किया कि उसे 'आकर्षक' रिटर्न मिलेगा. हालांकि, शिकायतकर्ता को कोई रिटर्न नहीं मिला. अधिकारी ने शिकायत के हवाले से कहा, जब उसने अपने पैसे और रिटर्न के लिए संपर्क किया, तो परिचित टाल-मटोल करने लगा.
इसके बाद जब उस व्यक्ति ने हाल ही में दहिसर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और उसे पता चला कि कई अन्य लोग भी इसी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं. अधिकारी ने कहा कि कुल मिलाकर, लगभग 20 लोगों से सामूहिक रूप से 12.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी. अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.
बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने इसी तरह से 1 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 6 साल से फरार आरोपी तरुण कुमार को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में की गई है. आरोपी को 20 फरवरी को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया.
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता सुनील जुनेजा को मोहम्मद अशरफ नाम के शख्स ने 1 करोड़ रुपये एक निवेश योजना में लगाने के लिए राजी किया था. इस योजना के तहत उसे 1.25 करोड़ रुपये वापस मिलने का झांसा दिया गया. जुनेजा ने 15 जनवरी 2019 को आरोपी तरुण कुमार और उसके साथी अजीत को नकद रुपये सौंप दिए. लेकिन, रुपये लेने के बाद आरोपी फरार हो गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





