भारत

बस दुर्घटना में 20 लोग घायल, आज सुबह की घटना

Nilmani Pal
29 Dec 2022 6:24 AM IST
बस दुर्घटना में 20 लोग घायल, आज सुबह की घटना
x
पुलिस मौके पर

यूपी। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक बस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, बस में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

बता दें कि बस हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, मामले में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

बस दुर्घटना में 20 लोग घायल

Next Story