भारत

भाजपा नेता से 20 लाख रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर बदमाशों ने दी धमकी

jantaserishta.com
11 Feb 2022 9:41 PM IST
भाजपा नेता से 20 लाख रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर बदमाशों ने दी धमकी
x
बड़ी खबर

समस्तीपुर जिले के मथुरापुर घाट निवासी वारिसनगर भाजपा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष व चिमनी मालिक अभय प्रकाश से बदमाशों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इससे भाजपा नेता का पूरा परिवार दहशत में है। इस सबंध में चिमनी मालिक व भाजपा नेता ने मथुरापुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मामले में ओपी अध्यक्ष गुलनाज कौसर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।

प्राथमिकी में भाजपा नेता ने कहा है कि 9 फरवरी की शाम वाट्सएप पर कॉल कर बदमाशों ने बीस लाख रुपये रंगदारी की मांग की। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश पाल बताने के साथ कहा कि उसे उनके बारे में उसे पूरी जानकारी है। रंगदारी नहीं देने पर अनिष्ट करने की धमकी दी। इसके बाद भाजपा नेता के दूसरे मोबाइल पर भी अनजान नंबर से तीन बार कॉल आयी, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार लगायी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story