भारत

गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के मिली थी 20 लाख की सुपारी, आरोपी ने कुबूल किया अपना गुनाह

Shantanu Roy
12 Jun 2023 1:21 PM GMT
गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के मिली थी 20 लाख की सुपारी, आरोपी ने कुबूल किया अपना गुनाह
x
देखें VIDEO...
लखनऊ। संजीव जीवा के हत्यारे विजय यादव का बड़ा बयान आया है। विजय यादव ने कैमरे पर सुनाई कत्ल की कहानी। जीवा की हत्या के बाद पिटाई से घायल विजय का बयान, नेपाल में असलम ने विजय को दी थी जीवा की सुपारी। विजय यादव ने राजधानी में भरी अदालत में संजीव जीवा की हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद विजय को वकीलों ने पकड़ लिया था और जमकर धुनाई की और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया था। यूपी की राजधानी लखनऊ में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा हत्याकांड पूछताछ में आरोपी विजय यादव ने पुलिस से महत्वपूर्ण खुलासे किये। संजीव जीवा के हत्यारे विजय ने कैमरे के सामने कबूला है कि, उसने क़त्ल की वारदात को कैसे अंजाम दिया। साथ ही, उसने ये भी बताया कि नेपाल में अशरफ नाम के शख्स ने विजय को जीवा के मर्डर की सुपारी दी थी।
गौरतलब है कि, लखनऊ की एक अदालत में बीते 7 जून को गैंगस्टर संजीव जीवा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद घटनास्थल से ही हत्यारे को दबोच लिया गया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि संजीव जीवा के हत्या की सुपारी देने वाला अशरफ नाम का शख्स है। असलम का संबंध नेपाल से है। माना जा रहा है, नेपाल में बैठे बड़े माफियाओं ने संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या की साजिश रची थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीवा हत्याकांड से पहले विजय यादव के नेपाल में बड़े माफिया से मुलाकात की चर्चा है। फिर यहां ये भी सवाल है कि, आखिर वो है कौन? इसका जवाब विजय ने पुलिस पूछताछ में बीते दिनों दिया है। कई लोगों को शक है कि, असलम जिसने सुपारी दी वो अतीक अहमद का करीबी है। चूंकि, अतीक की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के कई बड़े माफियाओं ने नेपाल में शरण ले रखी है। वो वहीं से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में ये भी सवाल उठता है कि, क्या पुलिस इस बड़े माफिया तक पहुंच सकती है?
लखनऊ से मैनपुरी जेल तक खंगाल चुकी है पुलिस
इससे पहले, विजय यादव से प्राप्त जानकारी के बाद यूपी पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिशों में जुटी है। पुलिस हत्याकांड की असल वजह और साजिशकर्ता की तलाश में लखनऊ के साथ-साथ मैनपुरी (Mainpuri) जेल भी खंगाल चुकी है। अब तक की पूछताछ में जितनी जानकारी आरोपी विजय यादव से मिली है उसमें से कई गलत पाई गई। विजय यादव ने लखनऊ जेल में बंद जिस आतिफ उर्फ अतीफ का नाम लिया था, वो अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। जीवा के हत्यारे विजय यादव ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किये हैं। इन्हीं में उसने दावा किया है कि वो नेपाल के बड़े माफिया के संपर्क में था। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक शख्स ने उसे संजीव जीवा की फोटो दिखाई और हत्या की सुपारी दी। मर्डर के लिए 20 लाख रुपए में हत्या की डील हुई। हालांकि, अभी फिलहाल महज 5 हजार और रिवॉल्वर ही मिली थी। पूछताछ में ये बात भी सामने आई कि विजय को नेपाल से कुछ दिन पहले बुलाया गया था।
Tagsगैंगस्टर संजीव जीवासंजीव जीवा की हत्या20 लाख की सुपारीआरोपी ने कुबूलसंजीव जीवा हत्याकांडजीवा हत्याकांडGangster Sanjeev Jeevamurder of Sanjeev Jeevabetel nut worth 20 lakhsaccused confessedSanjeev Jeeva murder caseJeeva murder caseउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story