भारत

20 आईपीएस अफसरों का देर रात हुआ ताबदला, देखें लिस्ट

Nil dhankar
8 Jun 2023 7:57 AM IST
20 आईपीएस अफसरों का देर रात हुआ ताबदला, देखें लिस्ट
x
ब्रेकिंग

जयपुर। राजस्थान में गहलोत सरकार ने 20 आईपीएस अफसरों के तबादलें किए है। इनमें 15 जिलों में ओएसडी लगाए गए है। खास बात ये है कि सीएम गहलोत की पुलिस मुख्यालय में बुधवार को हुई बैठक के बाद ये तबादले किए है। कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात तबादलों के आदेश जारी किए। कार्मित विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार हवा सिंह घुमरिया एडीजी ट्रैफिक होंगे। भरतपुर रेंज का आईजी बदल दिया गया है।

विजय कुमार सिंह ADG साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवा, रुपिंदर सिंह भरतपुर रेंज, राहुल प्रकाश अति.पुलिस आयुक्त ट्रैफिक एवं प्रशासन जयपुर आयुक्तालय, रामेश्वर सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस,सतर्कता,पुलिस मुख्यालय, IPS राजेंद्र कुमार विशेषाधिकारी (पुलिस), दूदू, राजकुमार गुप्ता विशेषाधिकारी (पुलिस), केकड़ी, अरशद अली विशेषाधिकारी (पुलिस),सलूंबर, आलोक श्रीवास्तव विशेषाधिकारी (पुलिस), शाहपुरा, पूजा अवाना विशेषाधिकारी (पुलिस),अनूपगढ़, विनीत कुमार बंसल विशेषाधिकारी (पुलिस),फलौदी,सुरेंद्र सिंह विशेषाधिकारी (पुलिस),खैरथल, नरेंद्र सिंह विशेषाधिकारी (पुलिस),ब्यावर लगाए गए है।

जारी आदेश के अनुसार अनिल कुमार विशेषाधिकारी (पुलिस),नीमकाथाना, शैलेंद्र सिंह इंदौरिया विशेषाधिकारी (पुलिस),सांचौर, सुशील कुमार विशेषाधिकारी (पुलिस),गंगापुर सिटी, बृजेश ज्योति उपाध्याय विशेषाधिकारी (पुलिस),डीग, रंजीता शर्मा विशेषाधिकारी (पुलिस),कोटपूतली-बहरोड़, हरि शंकर विशेषाधिकारी (पुलिस),बालोतरा और प्रवीण नायक नूनावत विशेषाधिकारी (पुलिस),डीडवाना-कुचामन लगाया है।


Next Story