झगड़े को सुलझाने गए 2 युवकों पर पेट्रोल डालकर लगा दी गई आग, 1 की हालत गंभीर

अमेठी: यूपी के अमेठी जिले में झगड़े को सुलझाने गए 2 युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. यहां थाना बाजार शुकुल में दो पक्षों में विवाद हो रहा था. विवाद को शांत कराने पहुंचे युवक को शराब के नशे में लड़ाई कर रहे युवक ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. हादसे में दो लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. आनन-फानन में परिजन व ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर दो लोगों को हिरासत में लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





