भारत

2 युवकों पर गोलियां चली, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Aug 2022 11:05 AM IST
2 युवकों पर गोलियां चली, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बेगूसराय: बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर गांव के समीप सोमवार की रात बदमाशों ने बाइक सवार 2 युवकों पर गोलियां बरसाई। इसमें गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। हालांकि नाक के बगल से गोली निकल गयी। लेकिन वह झुलस गया। घटना के बाद खून से लथपथ अवस्था में दोनों जख्मियों को शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल श्याम चौधरी का पुत्र रितेश जायसवाल है जबकि दूसरा महेश शर्मा का पुत्र सुजीत कुमार है जिसके चेहरे पर बारूद के जख्म के निशान पाए गए हैं। जख्मी ने बताया कि वह अपने डेयरी से घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसमें एक गोली रितेश को लगी।

घटना का कारण दुर्गा मंदिर कमेटी गठन का विवाद बताया जा रहा है। नीमा चांदपुरा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने अझौर पंचायत के सरपंच व एक अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story