भारत

2 युवक दोस्तों के साथ तीन दिन पहले गए थे, अब घर में छाया मातम

jantaserishta.com
2 Jan 2022 8:59 AM IST
2 युवक दोस्तों के साथ तीन दिन पहले गए थे, अब घर में छाया मातम
x
जानें मामला।

नई दिल्ली: दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले विनय और सोनू की माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में मौत हो गई. बदरपुर इलाके से करीब 12 लोगों का एक ग्रुप 3 दिन पहले दर्शन के लिए गया था. सोनू और विनय दोनों ही अपने घर के इकलौते चिराग थे. मौत की खबर के बाद दोनों के घर मे मातम का माहौल है.

ऊपर दिख रही तस्वीर सोनू और विनय की है जो अब इस दुनिया मे नहीं हैं. दोनों के घरवालों ने बताया कि ग्रुप में उनके साथ गए दोस्तों का फोन आया कि भगदड़ में दोनों को चोटें लगी हैं, उन्हें हॉस्पिटल ले गए हैं, लेकिन उसके बाद पता चला कि उनकी मौत हो गई है.
गाजियाबाद की श्वेता की भी मौत
वहीं, गाजियाबाद से दर्शन करने गई वार्ता लोक सोसायटी की रहने वाली करीब 35 साल की श्वेता सिंह नाम की महिला की भी भगदड़ में मौत हो गई. वह दिल्ली कनॉट प्लेस के कोठारी एसोसिएट में बतौर इंटीरियर डिजाइनर बीते 14 सालों से काम कर रही थी. उनके पति विक्रांत सिंह मर्चेंट नेवी में पोस्टेड हैं. वे फिलहाल इंडोनेशिया में हैं.
श्वेता सिंह की शादी महज 4 साल पहले ही औरैया के रहने वाले विक्रांत सिंह से हुई थी. अभी तक उनकी कोई संतान नहीं थी. पति अक्सर कामकाज के सिलसिले में बाहर रहा करते थे, इसलिए श्वेता सिंह अपने मायके गाजियाबाद के वार्ता लोक अपार्टमेंट से ही ऑफिस आती-जाती थी. श्वेता के रिश्तेदार डीएन सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 3 बजे जम्मू पुलिस ने भगदड़ और मौत की जानकारी दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story