भारत
वीडियो बना रहे 2 युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, घर में मचा कोहराम
jantaserishta.com
24 Feb 2023 10:56 AM IST

x
रील बनाकर वाहवाही लूटने के चक्कर में गई जान.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली में वीडियो बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान कांति नगर एक्सटेंशन निवासी वंश शर्मा (23) और मोनू (20) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि वंश बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था, जबकि मोनू एक दुकान में सेल्समैन का काम करता था।
घटना बुधवार को हुई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4.35 बजे कांति नगर फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन पर एक ट्रेन से दो युवकों के कट जाने की सूचना मिली, जिसके बाद एक पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
पुलिस उपायुक्त (रेलवे), हरीश एच.पी. ने कहा, शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। डीसीपी ने कहा, "मृतक मोबाइल पर लघु फिल्मों की शूटिंग करते थे और लाइव वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर आते थे। उनके मोबाइल भी ट्रैक पर पाए गए।"
अधिकारी ने आगे कहा कि पूछताछ की कार्यवाही जारी है।
Tagsपूर्वी दिल्लीदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसट्रेन से कटकर मौतट्रेनeast delhidelhidelhi newsdelhi policedeath by traintrain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





