
x
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शामली जिले के कैराना थाना अंतर्गत में यमुना पुल के पास नहाने के दौरान आसिफ (18) और साजेब (19) नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।
दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस चौकी के प्रभारी (एसआई) मनेंद्र सिंह ने बताया कि तीन युवक एक साथ यमुना नदी में नहाने गए थे, जिनमें से आसिफ और साजेब डूब गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला शवगृह भेजा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





