भारत

2 युवक पहुंचे सलाखों के पीछे, ट्रेन पलटाकर फेमस होना चाहते थे, VIDEO

jantaserishta.com
29 Aug 2024 3:33 PM IST
2 युवक पहुंचे सलाखों के पीछे, ट्रेन पलटाकर फेमस होना चाहते थे, VIDEO
x
रेलगाड़ी नहीं पलटी.
फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में कायमगंज पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर लकड़ी रखने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। 24 अगस्त को रेल पथ के सीसीए जहीर अहमद खान ने पुलिस को अवगत कराया था किसी अज्ञात व्यक्तियों ने आम की लकड़ी के टुकड़े को रेलवे ट्रैक पर रखकर यात्रियों की जान माल का संकट पैदा किया है। इस पर कोतवाली कायमगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया।
साक्षय संकलन के आधार पर पुलिस ने देव सिंह और मोहन कुमार निवासी अरियारा को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग रात में नौ बजे खेत पर पहुंचे थे खेत के आसपास कोई नहीं था( हम लोगों को लगा कि आज अच्छा मौका है( इसलिए हम लोगों ने खेत के पास में लगे हुए प्रमोद के खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे रखी हुई आम की लकड़ी को उठाकर रेलवे लाइन के ऊपर डाल दिया( रेलगाड़ी पलटा कर दोनों लोग ख्याति पाना चाहते थे। इसलिए दोनों ने रेल को पलटाने के लिए आम की लकड़ी के टुकड़े को रेलवे लाइन पर रखा था लेकिन रेलगाड़ी नहीं पलट पाईं थी। डर की वजह से दोनों लोग दिल्ली जा रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story