भारत

लाठी-डंडों से कुत्ते को पीटने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, देखें वायरल हुआ VIDEO

jantaserishta.com
4 March 2023 5:21 PM IST
लाठी-डंडों से कुत्ते को पीटने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, देखें वायरल हुआ VIDEO
x
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा पुलिस ने 2 युवकों को आधी रात को एक कुत्ते को बुरी तरह पीटने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और कुत्ते को इलाज के बाद एनजीओ में भेज दिया है। नोएडा के फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेल गांव में कुत्ते को पीटते हुए दो युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। 15 सेकेंड के भीतर दोनों युवक कुत्ते पर लाठी से नौ वार करते हैं। यह घटना गुरुवार रात 2 बजे के करीब की बताई जा रही है।
एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में जिस कुत्ते को पीटा जा रहा है,वह पागल है और कई लोगों को काट चुका है। बीते दिनों जब उसने वीडियो में दिख रहे युवकों के घर के बच्चे को काटा तो दोनों ने पीट दिया। कुत्ते का उपचार कराने के बाद उसे एक एनजीओ को सौंप दिया गया है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को टैग कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व में भी अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में कुत्ते को पीटते युवकों का वीडियो प्रसारित हो चुका है, जिस पर कार्रवाई भी की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story