जनरल बिपिन रावत की शहादत का मजाक उड़ाने पर 2 युवक अरेस्ट, SP ने दिया ये बयान

प्रतापगढ़: दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत(CDS General Bipin Rawat) के बारे में एक फेसबुक पोस्ट (Facebook Post) में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रतापगढ़ की पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि इस मामले में धरियावद थाना पुलिस ने गांव चरी गड्ढा फला के मनीष कुमार मीणा (28) तथा गांव खेमपुरिया के जीवनलाल (25) को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने एक बयान में बताया कि आरोपी मनीष मीणा ने कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सैन्य अधिकारियों व जवानों के बारे में नौ दिसंबर को फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद अन्य आरोपी जीवनलाल ने उस पोस्ट सोशल मीडिया पर यर करके देशवासियों की भावनाओं को आघात पहुंचाया. उन्होंने बताया कि मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने साइबर सेल के विशेष सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





