भारत

हाईटेक युग में युवाओं के नए-नए शौक, 2 युवक ने यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए की लूट, पुलिस भी हैरान, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
24 April 2021 1:30 PM IST
हाईटेक युग में युवाओं के नए-नए शौक, 2 युवक ने यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए की लूट, पुलिस भी हैरान, जानिए पूरा मामला
x

कहते हैं शौक बड़ी चीज है और शौक भी ऐसा क‍ि किसी को जेल की सलाखों के पीछे ले जाए. यूपी के अमरोहा में पुलिस ने यूट्यूबर को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. चोरों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 9 मोबाइल, एक अवैध चाकू व एक बाइक बरामद की गई है.

हाईटेक युग में युवाओं में नए-नए शौक पल रहे हैं. युवाओं में सोशल मीडिया सेल्फी और यूट्यूब का शौक ऐसा घर करता जा रहा है. अमरोहा जनपद के गजरौला थाना इलाके में 2 युवाओं ने यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए डीएसएलआर कैमरा खरीदने के लिए मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दे डाला. इन दोनों ने एक दो नहीं बल्कि दर्जनों मोबाइल लूट लिए.
दरअसल, गजरौला थाना इलाके में मोबाइल लूट की वारदात लगातार बढ़ती जा रही थी. पुलिस को कोई भी सफलता हाथ नहीं लग रही थी. लुटेरे बैखोफ होकर लगातार घटना को अंजाम दिए जा रहे थे. पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी थी.
जब पुलिस ने मुखबिर तंत्र अलर्ट किया तो गजरौला पुलिस को मुखबर ने सूचना दी कि मझौला तिराहे के पास दो युवक बाइक से जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा और उनसे पूछताछ में पता चला कि वह दोनों यूट्यूबर हैं और डीएलएसआर कैमरा लेने के लिए वे मोबाइल लूटकर बेचते थे.
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लुटे हुए 9 मोबाइल, एक अवैध चाकू, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है. दोनों आरोपी अंकुल पुत्र धर्मपाल व आशीष पुत्र भोपाल निवासी ईश्वर देवा गांव थाना बछरायूं जनपद अमरोहा के रहने वाले हैं. अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story