भारत

आम के लिए 2 युवकों की जबरदस्त पिटाई, गोबर खिलाने की कोशिश, देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
2 April 2021 1:51 PM IST
आम के लिए 2 युवकों की जबरदस्त पिटाई, गोबर खिलाने की कोशिश, देखें वायरल वीडियो
x

DEMO PIC

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था...

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में नाबालिग लड़कों की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में दो गार्ड्स को गिरफ्तार किया गया है. दोनों नाबालिग एक आम के बाग में घुस आए थे, जिसके बाद गार्ड्स ने उन्हें बांधा और बेरहमी से पिटाई की, इतना ही नहीं जबरन गोबर खिलाने की कोशिश भी की. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद अब पुलिस ने एक्शन लिया है.

आरोप है कि महबूबाबाद के थोरुर इलाके में 13 साल और 16 साल के नाबालिगों ने आम के बाग में घुसने की कोशिश की, वहां पर कुछ आम भी तोड़े. जब वहां मौजूद दो गार्ड्स ने उन्हें देखा, तो दोनों को पकड़ लिया.
दोनों गार्ड्स ने नाबालिगों को रस्सी से बांधा और डंडी से पिटाई की. इतना ही नहीं सजा के तौर पर बच्चों को जबरन गोबर खिलाने की कोशिश की गई.
जब मामला सामने आया, तो पुलिस ने दोनों ही बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस मामले में बच्चों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है.
पुलिस ने धारा 342, 324, के तहत दोनों ही गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बच्चों का कहना है कि वो बाग में आम की चोरी नहीं कर रहे थे, बल्कि अपने खोए हुए कुत्ते को ढूंढने के लिए बाग में घुसे थे.
नाबालिगों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था और हर कोई गार्ड्स के खिलाफ सख्त एक्शन की अपील कर रहा था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story