भारत

2 साल की बच्ची का कटा सिर मिला, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
20 March 2022 6:59 PM IST
2 साल की बच्ची का कटा सिर मिला, इलाके में फैली सनसनी
x
पढ़े पूरी खबर

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के थाना बकेवर क्षेत्र में 2 साल की बच्ची का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गर्ई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है. यह घटना बकेवर कस्बे के पास स्थित कांशी राम कॉलोनी के समीप राजेश नारायण के बाग की है. बाग में पीपल के पेड़ के नीचे लगभग दो वर्ष की बच्ची का कटा हुआ सर पड़ा मिला है. पुलिस को बाकी का धड़ नहीं मिला है.

जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश नारायण अपने जानवरों को बांधने के लिए जैसे ही बाग के अंदर पहुंचे तो वहां पीपल के पेड़ के नीचे एक कटा हुआ सिर देखकर घबरा गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पहुंचकर सिर की पहचान करने की कोशिश की. स्थानीय लोगों के द्वारा पहचान न होने कारण फोरेंसिक टीम ने जांच के तथ्य जुटाए हैं.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के आला अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं. सिर के अलावा धड़ की भी तलाश की जा रही है. प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से सिर काटा गया है. इसलिए बलि की भी आशंका जताई जा रही है.
सिर के अलावा नहीं मिले बॉडी पार्ट्स्, हो रही है जांच
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना बकेवर क्षेत्र से सूचना मिली कि एक बच्ची का कटा हुआ सिर मिला है. मौके पर लगभग दो वर्ष की बच्ची का सिर मिला है. बॉडी के पार्ट्स नहीं मिले हैं. पहचान कराई जा रही है. स्थानीय लोगों के द्वारा पहचान नहीं हो पा रही है. पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि प्रकरण क्या है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story