भारत

2 साल की मासूम से दुष्कर्म, अधेड़ निकला आरोपी

jantaserishta.com
10 May 2022 12:50 PM IST
2 साल की मासूम से दुष्कर्म, अधेड़ निकला आरोपी
x

हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर जिले में शादी समारोह में खेल रही 2 वर्षीय मासूम बच्ची का एक शराबी ने अपहरण करके गांव के खेत मे दुष्कर्म किया औऱ गम्भीर हालात में छोड़कर फरार हो गया. परिजनों के ढूढने के बाद पुलिस ने बच्ची को खेत से बरामद करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है और आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है.

हैवानियत की यह घटना हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में हुई जहां सोमवार रात एक गांव में शादी समारोह चल रहा था. इस शादी में एक 2 वर्ष की मासूम बच्ची खेल रही थी. तभी पड़ोसी गांव खरेठा का एक शराबी रामकुमार परिहार 45 वर्षीय भी उसी शादी में आया था. जिसने मासूम बच्ची को गोद में उठाकर बगल के खेत ले गया और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और मरणासन्न स्थित में छोड़कर निकल गया. बच्ची के परिजनों को जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस की मदद से बच्ची को खेत से बरामद कर लिया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
वहीं पुलिस ने आरोपी रामकुमार परिहार को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्यवाई शुरू कर दी है. सीओ राठ अभय नारायण ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक वर्षीया बच्ची के साथ रेप हुआ है. जिसके बाद थाना प्रभारी और खुद मैं महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को बरामद करते हुए सीएचसी राठ में एडमिट करवाया गया, जहां से उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story