भारत
हैवानियत की सारी हदें पार, 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
jantaserishta.com
13 March 2023 9:06 AM IST

x
बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं।
गुरुग्राम (आईएएनएस)| यहां सेक्टर 81 स्थित एक रिहायशी सोसाइटी में दो साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर एक 'अज्ञात व्यक्ति' ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। सोसाइटी परिसर में जब लड़की एक फ्लैट के बाहर खेल रही थी।
जब वह बाहर थी तो घर का सामान लेने के लिए एक ट्रक सोसाइटी में घुसा था। गाड़ी उस जगह के पास खड़ी थी, जहां मासूम बच्ची खेल रही थी।
पुलिस ने कहा कि ट्रक के जाने के बाद पीड़िता की मां ने देखा कि उनकी बेटी घायल है और रो रही है। इसके बाद उसने शोर मचाया।
पुलिस को सूचित किया गया और एक टीम मौके पर पहुंची, जिसने पीड़िता को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे आगे के इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस को शक है कि घटना के पीछे ट्रक चालक का हाथ हो सकता है।
बताया जा रहा है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है।
पुलिस ने कहा कि उसकी मां की शिकायत के आधार पर खेड़की दौला पुलिस थाने में पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हम सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





