
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़ाई झगड़े, डांस, गाने और रील्स बनाने जैसी कई चीजें देखने को मिलती है. कई बार सोशल मीडिया के लिए मेट्रो में नाच गाना करते लोगों के वीडियो वायरल हुए तो डीएमआरसी ने चेतावनी भी जारी. हालांकि इसके बाद भी स्थितियों में खास सुधार नहीं दिख रहा और लोग मेट्रो में अजीबगरीब हरकतों से बाज नहीं आ रहे.
ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. हाल में सामने आए दिल्ली मेट्रो के वीडियो में दो महिलाएं बुरी तरह झगड़ती दिख रही हैं. संभवत: ये झगड़ा सीट को लेकर हुआ है. वीडियो में दोनों एक दूसरे को भला बुरा कह रही हैं. एक ने तो ये तक कह दिया- मेट्रो तुम्हारे बाप की नहीं है.
इसके साथ ही एक बार को दोनों महिलाओं में बहस के बीच धक्का- मुक्की भी होती है. वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- 'एक करियर एडवाइस दूं?... मेट्रो में कैमरा लेकर मेट्रो व्लॉगर बन जाओ बहुत स्कोप है.' एक अन्य ने लिखा- 'मेट्रो में ऐसा हर कुछ हो रहा है जो नहीं होना चाहिए, उफ्फ ये लोग...'.
Kalesh b/w Two Woman inside Delhi metro over not giving place to stand pic.twitter.com/8a11cfg1Hz
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 15, 2023
Tagsदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो वायरल वीडियोमेट्रो में झगड़ाdelhi metrodelhi metro viral videofight in metro
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





