भारत

2 महिला गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Shantanu Roy
26 March 2024 11:15 AM GMT
2 महिला गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
x
टांडा उड़मुड़। टांडा पुलिस ने अहियापुर और उड़मुड़ में अवैध शराब के साथ 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रमुख एस.आई. रमन कुमार ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख सुरिंदर लांबा और डी.एस.पी. हरजीत सिंह रंधावा के दिशा-निर्देशों अंतगर्त नशे के खिलाफ मुहिम के तहत ए.एस.आई. दर्शन सिंह की टीम को यह सफलता हासिल हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि सरोज पत्नी सतनाम निवासी वार्ड 14 अहियापुर अवैध शराब बेचने का धंधा करती है।

अब भी कर रही है। सूचना के आधार पर उक्त महिला को कैन में भरी 26250 एमएल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार ए.एस.आई. लखविंदर सिंह की टीम ने मोहल्ला सिंघपुरा उड़मुड़ निवासी महिला सुरजीत कौर पत्नी स्वर्गीय प्रेम चंद को 30 हजार मिलीलीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन आरोपियों की शराब सप्लाई के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Next Story