भारत
2 महिला गिरफ्तार: जिला अस्पताल से चोरी बच्चा बरामद, वारदात की वजह हैरान कर देगी
jantaserishta.com
19 Aug 2023 9:29 AM IST

x
ससुराल वालों ने बांझ कहकर घर निकाल दिया।
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जिले में महिला जिला अस्पताल से चोरी किये गये नवजात बच्चे को जनकपुरी पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने बच्चे को चुराने वाली दो महिलाओं को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि उसकी दो बार शादी होने के बाद भी बच्चा नहीं हुआ। बच्चा न होने के कारण पहले पति ने तलाक दिया और दूसरे पति व ससुराल वालों ने बांझ कहकर घर निकाल दिया। इसी वजह से उसने बच्चे को चुराया था।
मामले के मुताबिक 13 अगस्त को गांव पाजराना के रहने वाले महफूज की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन16 अगस्त को सुबह 4 बजे महिला ने बच्चे को चुरा लिया। सहारनपुर के शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक बताते हैं कि 300 सीसीटीवी कैमरा की जांच के बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चे के साथ जाती हुई महिला दिखाई दी। पुलिस ने अथक प्रयास के बाद महिला को ढूंढ निकाला और उसके घर से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक मांगलिक ने बताया कि महिलाओं की पहचान हरियाणा के अंबाला की आशा और सुषमा के रूप में हुई है।
पूछ्ताछ में आशा ने बताया कि वह चार बहने हैं। चारों बहनों के कोई संतान नहीं है। संतान न होने के कारण लोग और ससुराल के लोग ताने मारते थे। दोनों बहनों की दो-दो शादियां हुई। पहले पति से संतान की वजह से तलाक हो गया। दूसरी शादी की, तो भी बच्चा नहीं हुआ। बच्चा न होने के कारण दूसरे पति और उसके परिजनों ने दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। बच्चा न होनेे के कारण समाज में बहुत शर्मिंदा किया गया। इसके कारण बच्चा चोरी का प्लान बनाया। बीमार होने पर सहारनपुर के जिला अस्पताल में इलाज कराने के बहाने आई। हाथ में सिरिंज भी लगवाई। सभी वार्डों में गर्भवती महिलाओं से दोस्ती बढ़ाई। उनके बच्चों को खाने-पीने का सामान भी दिलाती थी। इससे लोगों को मेरे पर भरोसा हो गया।लालच के कारण बच्चा चोरी कर लिया। मेरी बहन ने बच्चे को छिपाने में मेरी मदद की है।
एएसपी ने कहा कि बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Tagsसहारनपुरजिला अस्पतालचोरी नवजात बच्चानवजात बच्चाSaharanpurDistrict HospitalStolen newborn babyNewborn baby
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





