
x
पहचान उमर फारूक और रसीदुल इस्लाम के रूप में की गई।
गुवाहाटी: असम के मोरीगांव जिले में खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान उमर फारूक और रसीदुल इस्लाम के रूप में की गई। उन्हें सोमवार देर रात चलाए गए एक अभियान के दौरान जिले के मोइराबारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लोचनाबोरी गांव स्थित एक दुकान से पकड़ा गया। पुलिस ने कई आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की है। जिनका उपयोग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर वाली फर्जी पुलिस सत्यापन रिपोर्ट बनाने में किया जाता था।
मोरीगांव के पुलिस अधीक्षक, हेमंत कुमार दास ने आईएएनएस को बताया, "आरोपी बहुत पहले से फर्जी दस्तावेज बनाकर इस अवैध गतिविधि को चला रहे थे, वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वे साइबर संबंधी अपराधों में भी शामिल थे।" पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





