भारत

2 पर्यटकों की मौत, तेज बहाव में डूबने से गई जान

Nilmani Pal
26 March 2022 1:38 AM GMT
2 पर्यटकों की मौत, तेज बहाव में डूबने से गई जान
x
जांच जारी

तपोवन। तपोवन स्थित नीम पर नहाते समय गाजियाबाद के दो पर्यटक डूब गए। जल पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों की गंगा में सर्चिंग शुरू कर दी। कुछ दूरी पर जल पुलिस ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने पर शवों का एम्स में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 11 बजे तपोवन स्थित नीम बीच पर गाजियाबाद, यूपी निवासी छह दोस्त घूमने के लिए पहुंचे। इस दौरान वे यहां पर गंगा में नहाने के उतर गए। नहाते समय अचानक उनमें से दो युवक गंगा के तेज बहाव में डूबने लगे। उनके साथी दोस्तों की चीख पुकार मचने पर जल पुलिस ने तुरंत उनकी गंगा में सर्चिंग शुरू कर दी। जल पुलिस ने स्कूबा डाइबिंग कर एक घंटे में दोनों युवकों के शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भिजवाया। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

थाना निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान शुभम (25) पुत्र पदम सिंह, निवासी शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद और रजत खन्ना (21) पुत्र अनुल खन्ना, निवासी प्लाट नंबर 666, शालीमार गार्डन, गाजियाबाद, यूपी के रूप में हुई है। बताया कि फिलहाल शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। परिजनों के पहुंचने पर शवों का एम्स में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Next Story