भारत

सोपोर में 2 आतंकी गिरफ्तार

Nilmani Pal
10 Jun 2022 1:46 AM GMT
सोपोर में 2 आतंकी गिरफ्तार
x

जम्मू-कश्मीर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने दो 'हाइब्रिड' आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि पिंजुरा शोपियां के फैजान अहमद पॉल और अरिहाल पुलवामा के मुजमिल राशिद मीर को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी गुरुवार शाम गुरसीर में सेना और पुलिस ने संयुक्त सुरक्षा जांच चौकी पर हुई। दरअसल, यहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने के लिए कहा गया लेकिन वो भागने लगे। इस नापाक कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।

पुलिस ने कहा कि दोनों बाहरी मजदूरों सहित सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले करने के लिए लगातार मौके की तलाश में थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के द रेसस्टिेंस फ्रंट के 'हाइब्रिड' आतंकवादी के रूप में चह्निति किया गया है। आतंकवादियों के पास से दो पिस्तौल, मैगजीन और पांच पिस्टल राउंड सहित हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

पुलिस स्टेशन तारजू में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मालूम हो कि हाल के दिनों में घाटी में प्रवासी मजदूरों सहित आम नागरिकों की टारगेटेड हत्याएं काफी बढ़ गई हैं। बडगाम जिले के चदूरा में तहसील कार्यालय के एक कर्मचारी राहुल भट्ट की 12 मई को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले के बाद जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कड़े सवाल उठे थे।

Next Story