
x
सांकेतिक तस्वीर
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू और कश्मीर में पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ बांदीपोरा के सुमलार इलाके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और दो चीनी ग्रेनेड बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह सूचना दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, आतंकवादियों को लेकर खूफिया जानकारी मिली, पुलिस ने सेना (14आरआर) और सीआरपीएफ के साथ एक चौकी पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा, जिनकी पहचान अबरार अहमद वानी उर्फ अबू कादिर और दानिश परवेज के रूप में हुई है, दोनों बांदीपोरा के सुमलार के निवासी हैं।
अधिकारी ने कहा, ''जांच के दौरान उनके पास से दो चीनी ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।''
मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर पुलिसआतंकवादी सहयोगीJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir Policeterrorist associates
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





