2 जासूस दबोचे गए, पाकिस्तान भेजते थे खुफिया सूचनाएं, जानें पूरा खुलासा

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है. दोनों पिछले कई महीने से पाकिस्तान को सेना की खुफिया जानकारी भेज रहे थे. श्रीगंगानगर के संयुक्त पूछताछ केंद्र में दोनों से पूछताछ की जा रही है. सूरतगढ़ के नितिन यादव और डबली गांव के अब्दुल सत्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आगे की पूछताछ के लिए दोनों को जयपुर भेजा जाएगा. दोनों युवकों को हनी ट्रैप के जरिए शिकार बनाया गया. खुफिया जानकारी लेने के लिए दोनों के खातों में 15-15 हजार रुपए भी जमा किए गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





